"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

राष्ट्रीय बालिका दिवस 24.01.24

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा 24.01. 2024 को बालिका दिवस के अवसर पर बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम (आत्मरक्षा प्रशिक्षण) का आयोजन किया गया। बालिकाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर होने के लिए सुरक्षित रहना अति आवश्यक है। प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने कहा कि समाज में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति भेदभाव को कम करने उनके प्रति होने वाले अपराधों और दुष्कर्मों से उन्हें संरक्षित और जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि सभी छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें, आर्थिक आत्मनिर्भरता को हासिल करें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो तभी आप सशक्त होंगी और जीवन की सभी चुनौतियों का सामना कर पाएंगी। सशक्त मां ही सशक्त बेटी की परवरिश करती है। उन्होंने छात्राओं को माई भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शर्मीन फात्मा ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। अदीरा फाउंडेशन की टीम ने महाविद्यालय में स्वयंसेविकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया। जिसमें प्रगति, प्राची पांडे और प्रियंवदा सिंह ने बुनियादी आत्मरक्षा की अनेक गतिविधियों को तीन घंटे तक कराया। उन्होंने हमला और बचाव के टिप्स दिए साथ ही उन्होंने कहा कि आत्म-जागरूकता और निवारक रणनीतियों के द्वारा हम अनेक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं,और लगातार अभ्यास से स्वयं को सशक्त बना सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ शहला हसन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरहीन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।