"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

Workshop on Road Safety

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज दिनांक 11 .01.2024 को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।"सड़क सुरक्षा कार्यशाला" के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने जानकारी साझा की, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम प्रभारी डॉ इरम फरीद उस्मानी ने एक सत्य घटना के माध्यम से स्वयं सेविकाओं के बीच दुर्घटना के भयावह रूप को प्रस्तुत किया और कहा कि सड़क पर चलते समय ज़ेबरा क्रॉसिंग से ही सड़क को पार करें, सदैव हेलमेट का प्रयोग करें । सड़क सुरक्षा के संबंधित नियमों के प्रचार प्रसार में हमीदिया कॉलेज को अग्रणी होना है। प्रत्येक रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ शहला हसन ने कहा कि जितने लोगों को हम जागरुक करेंगे,उतनी ही दुर्घटना की संभावना कब होगी है। समाजशास्त्र विभाग की अतिथि प्रवक्ता हुस्न बानो ने कहा कि आजकल ठंड के मौसम में गाड़ी चलाते समय, समय लेकर घर से निकले क्योंकि जल्दीबाजी दुर्घटना की संभावना को बढ़ाती है। छात्रा शर्मसार फातिमा ने कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का सदैव प्रयोग करें। स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और सड़क सुरक्षा चिन्हों के प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर बनाएं। स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपने परिवार के लोगों,अपने मित्रों और मिलने जुलने वाले सभी लोगों को, जो वाहन चलाते हैं उनको जागरूक करने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के समय हेलमेट पहनना अति आवश्यक है। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा ने कहा 18 वर्ष से कम आयु के लोगों का वाहन चलाना खतरनाक है, और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना कभी गाड़ी ना चलाएं। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरे लोगों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करे,छोटी सी लापरवाही किसी के जीवन को समाप्त कर सकती है और एक व्यक्ति की हानि एक परिवार की हानि हो सकती है। रोड सेफ्टी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों कार्यक्रम अधिकारियों में श्रीमती शर्मीन फातिमा , श्रीमती हिना फरहीन , डॉ शहला हसन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।