"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

राष्ट्रीय युवा दिवस 12.01.2024 का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय के आसपास के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया ।

दिनांक 12 जनवरी 2024 हमीदिया गर्ल्स डिग्री कालेज प्रयागराज में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजन के सभी कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी इकाई के स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शर्मीन फातिमा ने किया। स्वयंसेविकाओ ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के उद्घाटन का सीधा प्रसारण देखा। विशेष अभियान चलाकर माई भारत पोर्टल पर स्वयंसेविकाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरहीन ने छात्राओं को प्रेरित किया और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया । स्वयंसेविकाओं को सामुदायिक सेवा से से जुडने के लिए जागरूक किया गया और आसपास के जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर कार्यक्रम अधिकारी डॉ शहला हसन भी उपस्थिति रहीं।