"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

संविधान दिवस

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों यूनिट (041,042 और 043) के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 26.11.2023 को ऑनलाइन मोड में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने स्वयंसेविकाओं को संविधान दिवस की शुभकामना दी। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा ने छात्राओं को संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी और शपथ ग्रहण कराया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीद उस्मानी ने मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य के सामंजस्य को बनाने के लिए युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। स्वयंसेविकाओं ने संविधान दिवस पर कविता और स्लोगन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरीन और कार्यक्रम अधिकारी डॉ शाहला हसन ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।