Notice Detail
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज दिनांक 29.09.23 को "स्वच्छता ही सेवा 2023" के अंतर्गत "स्वच्छ भारत सुंदर भारत" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा के निर्देशन में तीनों यूनिट 041,042एवं 043 की स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरहीन एवं डॉ शहला हसन भी उपस्थित रहीं। आयशा मंजर को प्रथम, ज़ीनत को द्वितीय एवं तृतीय स्थान अल्फिया को प्राप्त हुआ।





