"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

Swachhta hi Sewa (Ek Tareekh Ek Ghanta)

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज दिनांक 01.10.2023 को "स्वच्छता ही सेवा 2023" के अंतर्गत "एक तारीख एक घंटा" श्रमदान हेतु महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित हुईं। प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने झाड़ू लगाकर श्रमदान का शुभारंभ किया, और जीवन में स्वच्छता के महत्व को बताया। महाविद्यालय परिसर, लाइब्रेरी, फैशन डिजाइनिंग, कक्षा-कक्षों, गैलरी, ऑफिस इत्यादि जगहों की सफाई की गई तथा पौधों की निराई- गुड़ाई एवं छंटाई कर महाविद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया। स्वयंसेविकाओं को जलपान कराया गया। स्वच्छांजलि देने वाली शिक्षिकाओं में उप प्राचार्या डॉ आमिना फारुक़ी, डॉ हसीना बानो, डॉ शहला हसन, डॉ नसरीन बेगम, डॉ शमा रानी, डॉ शबाना अज़ीज़, डॉ सबीहा आज़मी, डॉ ज़रीना बेगम, डॉ इरम फरीद उस्मानी, डॉ सिद्दीक़ा जाबिर, डॉ नुज़हत फातिमा, श्रीमती हिना फरहीन, श्रीमती शरमीन फातिमा, लाइब्रेरियन कशिश फातिमा, श्रीमती शहनाज़ काज़मी, सुश्री सूबिया,श्रीमती अम़ना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की पुरा छात्रा रोज़ी मुख़्तार थीं।