"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2023 के तहत थीम ‘कचरा मुक्त भारत’

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2023 के तहत थीम 'कचरा मुक्त भारत' के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है। आज दिनांक 21.09 23 को प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी की एक परिवर्तनकारी मुहिम थी। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के अवसर पर क्लीन इंडिया कैंपेन का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यक्ति के अंदर स्वच्छता संबंधी आदतों के लिए जागरूकता उत्पन्न करना है। जब तक इस अभियान के प्रति युवा अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाएंगे। हम इस मुहिम में पूरी तरह से सफल नहीं हो पाएंगे। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता ही सेवा की थीम "कचरा मुक्त भारत" के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें अपने परिवार और घरों से इस प्रयास को शुरू करना है। अपने कॉलेज और विद्यालय में भी इसके प्रति जिम्मेदार रहना है। हमें यह ध्यान देना है कि कहीं पर भी कूड़ा-करकट एकत्रित न होने पाए। हमें कचरे को उसके उचित स्थान पर ही डालना है, अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना है। मानव जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए स्वच्छता को अपनाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि स्वच्छ वातावरण में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। महाविद्यालय से जुड़े युवा स्वच्छता के समर्थन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हीना फरहीन ने स्वयंसेविकाओं को अपने घरों में वाटर टैंक की सफाई करने के लिए प्रोत्साहित किया,और उन्होंने कहा कि सभी लोग सफाई के प्रति उठाए गए कदम की फोटो सेल्फी के माध्यम से शेयर करें। जागरूकता हेतु पोस्टर, पैम्फलेट, टोपी बनाकर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें । स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उर्दू विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जरीना बेगम ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई, स्वच्छता शपथ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।