"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

Swachhta Pakhwada 2023

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में" स्वच्छता पखवाड़ा" के अंतर्गत दिनांक 12.09.23 को स्वच्छता शपथ एवं 15.09.23 को "स्वच्छता अभियान" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ शहला हसन, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरहीन एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम प्रभारी शरमीन फातिमा ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता शपथ दिलाया और जागरूकता व्याख्यान में कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान को प्रारंभ किया,और ऐसा कदम उठाने की आवश्यकता क्यों पड़ी, यह सोचने वाली बात है, कि हम अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को क्यों नहीं जोड़ पा रहे हैं । स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हमारी युवा पीढ़ी जागरूक नहीं होगी, तब तक स्वच्छ भारत अभियान के प्रति हमारा दृष्टिकोण सार्थक नहीं होगा। यदि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं और जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाएं तो अवश्य ही हम अपने देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफल होंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने परिवार, गांव, मोहल्ले और महाविद्यालय /कार्यस्थल से इसकी शुरुआत करेंगे। क्योंकि स्वच्छता की ओर बढ़ाया गया एक कदम आसपास के वातावरण, समाज और देश को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम ना ही गंदगी करेंगे, और ना ही दूसरों को करने देंगे।

महाविद्यालय परिसर में रा.से.यो.की तीनों यूनिट द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयंसेविकाओं ने कक्षा कक्षों की सफाई, पौधों की निराई -गुड़ाई एवं परिसर से कूड़ा- करकट को एकत्रित किया। छात्राओं ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए भी संकल्प लिया।