"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

AIDS Awareness Program

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों (041,042,043) एवं मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 14.09.2023 को एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने कहा कि एचआईवी संक्रमण से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है और इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति सामान्य बीमारियों से भी लड़ने में असमर्थ होता है। मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की मैनेजर श्रीमती शकुंतला शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को एचआईवी एड्स के संक्रमण एवं बचाव की संपूर्ण जानकारी विस्तार से साझा की। साथ ही उन्होंने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए पैम्फलेट का वितरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ शहला हसन, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरहीन और कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा उपस्थित रहीं।