"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में 14.08.23 को “मेरी माटी मेरा देश” सप्ताह का (छठा दिन)

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ने आज 14.08.23 को "मेरी माटी मेरा देश" के अंतर्गत पौधे वितरित किए,और पौधारोपण अभियान चलाया। प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने स्वयंसेविकाओं को स्वयं पौधे वितरित जिसे उन्होंने पार्क में जाकर लगाया। सभी स्वयंसेविकाओं ने "आज़ादी के परवानों के नाम, मेरी माटी मेरा देश अभियान "का नारा लगाया,और हर घर तिरंगा अभियान (13 से 15 अगस्त 2023) के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरहीन एवं डॉ शहला हसन के साथ समस्त शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा के नेतृत्व संपन्न हुआ।

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान (13 से 15 अगस्त 2023) के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

"मेरी माटी मेरा देश अभियान" के अंतर्गत प्राचार्या द्वारा पौधा वितरण एवं छात्राओं द्वारा पौधारोपण