"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

NSS and Department of Sociology organized plantation and Paper bag competition on the occasion of National Youth day

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना और समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 12.01.23 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वयं सेविकाओं द्वारा औषधीय पौधों का पौधारोपण किया गया । प्राचार्या प्रोफ़ेसर यूसुफा नफीस के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा स्वयंसेविकाओ को हमीदिया हर्बल पॉइंट का निर्माण करने के लिए कहा गया और दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाले मसालों के पौधों को लगाने एवं उनकी उपयोगिता को समझने की दिशा में यह प्रयास किया गया है, ताकि बहुत सी बीमारियों को अपने रोजमर्रा के जीवन के उपयोग में आने वाले मसालों के जरिए दूर कर सकें, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकें और एलोपैथिक दवाओं के अति प्रयोग से से बच सकें। औषधीय पौधों में पत्थरचट्टा, अजवाइन, छोटी इलायची, ऑल स्पाइस, तेजपत्ता, सौंफ, मेथी, पुदीना, दालचीनी, ओरिगैनो, टिनिशिया, हड़जोड़, एलोवेरा, कड़ी पत्ता, सदाबहार आदि लगाए गए। साथ ही पेपर बैग निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेविकाओंको सिंगल यूज़ पॉलीथिन का प्रयोग ना करें एवं कपड़े और कागज का बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। रुकैया फातिमा, तमन्ना खातून, साद़कीन बेगम,नशरा,तज़ीन,ज़ैनब,हबीबा हाशमी, वरीशा आदि स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीद उस्मानी एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फातिमा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।