"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

एक दिवसीय कैंप के तहत औषधीय पौधों की जानकारी

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों यूनिट (041,042,एवं 043) और समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे आज दिनांक 09.01.2023 को एक दिवसीय कैंप के तहत औषधीय पौधों की जानकारी और उनके गुणों को जानने के उद्देश्य राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज की हर्बल गार्डन का भ्रमण, कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीद उस्मानी और कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शर्मीन फात्मा के साथ किया। स्वयं सेविकाओं ने पत्थरचट्टा, मोनसरी, ऑल स्पाइस, मेहंदी, संभालूं, तूत, कचनार, लेमनग्रास, अमरूद, गुड़हल, करौंदा, अश्वगंधा, मको, मंगरैल, खसखस, चिरायता, बड़हल, सपीसता, बेशर्म, पिस्ता, काजू, लौंग, पान, चंदन, जाफरान, ब्रह्मी, भांग, कमरस, चाइनीस मुसम्मी, अंगूर, जमालघोटा, हल्दी, नारंगी, नरचूर, साबूदाना, एवं अर्जुन आदि लगभग 250 प्रकार के औषधीय पौधों को देखा और डॉक्टर शमीम अहमद द्वारा दैनिक जीवन में उनके उपयोग के संबंध में जानकारी हासिल की।