"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

कोविड-19 महामारी के उन्मूलन हेतु टीकाकरण अभियान

प्राचार्य प्रो. यूसुफा नफीस के सूचनार्थ हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा की तीनों इकाइयों 041,042,एवं 043 के संयुक्त तत्वावधान और डफरिन हॉस्पिटल के सहयोग से कोविड-19 महामारी के उन्मूलन हेतु टीकाकरण अभियान का चौथा चरण आज दिनांक 15.07.2022 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। सामान्य शिविर के अंतर्गत आयोजित टीकाकरण शिविर में प्रथम डोज़, द्वितीय डोज़ एवं बूस्टर डोज लगाए गए। प्राचार्या समेत अन्य शिक्षिकाओं ने भी बूस्टर डोज़ लगवाए। कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी श्रीमती शर्मीन फात्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीद उस्मानी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सामुदायिक कार्य हेतु टीकाकरण की सुविधा मिलने के कारण महाविद्यालय परिसर के आसपास नूरूल्ला रोड पर रहने वाले लोगों ने भी आकर टीकाकरण कराया।