"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष्य में दिनांक 21 जून 2022 के साथ 14.05.2022 एवं 20.06 2022 को भी महाविद्यालय स्तर पर आयोजित अनेक गतिविधियों के अंतर्गत आज दिनांक 14.05.2022 को "Yoga an essential step for overall health" समग्र स्वास्थ्य के लिए योग एक आवश्यक कदम" विषय पर योग कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ यूसुफा नफीस ने कार्यशाला में अधिक से अधिक स्वयं सेविकाओं को प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।स्वयंसेविकाओं को योग के विभिन्न आसन से संबंधित जानकारी दी गई , और कार्यशाला में स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर में आसन के चित्र बनाकर स्वास्थ्य के लिए उनके महत्व को दर्शाया ,साथ ही स्लोगन भी लिखे। स्वयं सेविकाओं द्वारा योग रिहर्सल कार्य भी किया गया। एनएसएस प्रभारी श्रीमती शर्मीन फात्मा ने योग के विषय में जानकारी दी और कार्यक्रम उनके दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।