"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सामान्य शिविर के अंतर्गत तीनों इकाई 041,042 एवं 043 द्वारा आज दिनांक 08.03. 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर "Gender equality:The biggest myth of the World" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। लगभग 70 स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचारों को प्रदर्शित किया। 10 स्वयं सेविकाओं ने स्पीच एवं कविता के द्वारा विचारों की प्रस्तुति की । आज विश्व के बहुत से देश और हमारा समाज पहले की अपेक्षा काफी जागरूक हो गया है, लेकिन महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई अभी भी जारी है, महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना आवश्यक है। एक स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता हेतु महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और एकजुटता लानी होगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा एवं समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं द्वारा खुशियां साझा की गई और पिकनिक मनाई गई।राष्ट्रीय सेवा योजना कि तीनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीद उस्मानी ,श्रीमती शरमीन फातमा एवं श्रीमती हिना फरहीन के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।