Notice Detail
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज, संघटक अल्पसंख्यक महाविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय, में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोट्रैक्ट (रोटरी रॉयल्स) इलाहाबाद यूनिट,यूपीएचसी रानीमंडी (डफरिन हॉस्पिटल) प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान मे 03.03.2022 को "कोविड-19 हेल्प डेस्क" जागरूकता अभियान के अंतर्गत 64 लोगों का सफलतापूर्वक टीकाकरण हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीद उस्मानी, श्रीमती शरमीन फात्मा और श्रीमती हिना फरहीन, आरटीएन प्रेसिडेंट श्रीमती शाजिया फरहान, डॉ विवेक गौरव, यूपीएचसी रानी मंडी (डफरिन हॉस्पिटल) क्षमा पांडे (एएनएम) शिल्पा सिंह (एएनएम) एवं सुगंधा श्रीवास्तव (आशा) ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

