"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

राष्ट्रीय मतदाता दिवस – 2022

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज मे आज दिनांक 25 .01. 2022 को मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीदी उस्मानी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शरमीन फात्मा ने मतदान के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरहीन ने स्वयं सेविकाओं से मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ इरम फरीद उस्मानी ने किया और धन्यवाद ज्ञापित श्रीमती शरमीन फात्मा ने किया। सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज के डायरेक्टर डॉ सबीहा आज़मी सहित अनेक स्वयं सेविकाओं ने शपथ लिया। इसके अतिरिक्त स्वयं सेविकाओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, वीडियो एवं कविता लेखन और पाठ भी प्रस्तुत किया गया।