"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

Constitution Day

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज, संगठक महाविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय, में संविधान दिवस के अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ यूसुफा नफीस द्वारा प्रस्तावना पर पढ़ा गया। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा द्वारा दिनांक 26.11.2020 को संविधान दिवस के अवसर पर "निष्ठा शपथ" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का परिचय और शपथ ग्रहण डॉक्टर इरम फरीद उस्मानी द्वारा कराया गया। प्राचार्य डॉ यूसुफ आ नफीस ने संविधान दिवस की बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित है। 42 वें संविधान संशोधन में तीन शब्द समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता को जोड़ा गया। भारतीय संविधान को उद्देशिका जो संविधान के सार मानी जाती है उसके लक्ष्य को प्रकट करती हैं। यहां पर व्यक्ति को जीने का अधिकार है। शिक्षा का अधिकार है। अधिकार के साथ हमारा कर्तव्य भी है। संविधान के साथ निष्ठा रखना हमारा कर्तव्य है। जहां भी जिस क्षेत्र में हमें जो कर्तव्य मिले हैं उनको स्वयं ही जिम्मेदारी और इमानदारी से हमें पूरा करना है तभी हम अपने देश की प्रगति में सहायक होंगे। देश को आगे ले जाना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बी०ए० द्वितीय वर्ष की एनएसएस ग्रुप सी की स्वयंसेविका सिदरा मुमताज ने संविधान दिवस पर भाषण दिया तथा बी०ए० प्रथम वर्ष की एनएसएस ग्रुप सी की स्वयंंसेविका अनम तहरीम ने गीत प्रस्तुत किया। डॉक्टर गुलशन अख्तर ने एन०एस०एस० की गतिविधियों को प्रस्तुत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।