"Seek Knowledge From Cradle To Grave"

Notice Detail

सात दिवसीय (27.02.24 से 04.03.24 तक) विशेष शिविर का उद्घाटन

हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज दिनांक 27.02.24 को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों (041,042,एवं 043) के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने पौधारोपण करके शिविर का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना किस स्वयं सेविकाओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्या ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मंच मै से हम की ओर ले जाता है। जब हम 'हम' की ओर बढ़ते हैं तो बहुत सी बुराइयां स्वयं ही निकल जाती है। हमे अपने हित और स्वार्थ से मुक्त होकर समाज के लिए कार्य करने का अवसर मिलता है। हमें लगातार कार्य करते रहना चाहिए एक-एक कदम से सफर मुख़्तसर होता है लगातार करते रहने से हमें समाज में परिवर्तन जरूर दिखाई देगा। यह मंच हमें एकता का संदेश भी देता है। हमें एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता को सामने लाने के लिए और बहुमुखी विकास के लिए बेहतरीन मंच है। पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर यूसुफा नफीस ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करने का मंच है हमारे देश की आधी आबादी युवा है और विकसित भारत को साकार करने के लिए युवा शक्ति की सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करने की असीम संभावनाएं हैं जो कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा । कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण जागरूकता पर पोस्टर बनाएं और अपने विचार रखें। प्रतियोगिता में अरबिया बानो को प्रथम, अरीशा अल्वी को द्वितीय आतिफान नाज को तृतीय निगार एवं आफरीन फातिमा को सांत्वना स्थान दिया गया है। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हेना फरहीन ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शर्मीन फात्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ शहला हसन के साथ उपप्राचार्या डॉ आमना फारुकी, डॉ शबाना अजीज, डॉ नुदरत महमूद, डॉ शबनम आरा, डॉ गुलशन अख्तर, डॉ आसमा, डॉ अमिता अग्रवाल, शहनाज काजमी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।